फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न, विजेता खिलाड़ी पुरस्कृत

Tue, 26 Dec 2023 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
बागापार। आदर्श लघु माध्यमिक विद्यालय रामपुर बुजुर्ग में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता सोमवार को संपन्न हो गई। प्रतियोगिता के सभी विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को मेडल, ट्रॉफी एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

अंतिम दिन सोमवार को बालक एवं बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता हुई। बालक वर्ग में कक्षा 10 की टीम ने कक्षा 8 की टीम को एवं बालिका वर्ग में कक्षा 9 की टीम ने कक्षा 8 को हराकर मुकाबला जीत लिया। थ्रो बाल में सानिया, शमा परवीन, अनुराधा, साजिदा एवं अंशिका प्रथम रहीं। दौड़ में सुगरून निशा, सानिया, मरियम, किशन, मेराज, हकीम एवं सहजान प्रथम रहे। लंबी कूद में मनीषा, राबिया, सकीना एवं राजलक्ष्मी ने बाजी मारी। कुर्सी दौड़ में श्रेयांश, समीरा, पूजा, आदित्य, सबरून निशा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि एवं लखिमा थरुआ के ग्राम प्रधान मुन्नीलाल ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि खेल से सामाजिक समरसता का विकास होता है। इस मौके पर अकरम सिद्दीकी, प्रधानाचार्य तुफैल अहमद, किताबुल्लाह, शेषमणि त्रिपाठी, उदयभान सिंह, अवधेश मल्ल, मीना कन्नौजिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें