फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निचलौल थाने में महिला पुलिस चौकी का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवां और निचलौल सर्किल थाना क्षेत्रों की सुनी जाएगी फरियाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
निचलौल। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऑनलाइन निचलौल थाने में महिला पुलिस चौकी का शुभारंभ किया।
अपर पुलिस अधीक्षक निवेश कटियार ने बताया कि शासन द्वारा महिलाओं को सहूलियत और सुरक्षा देने के लिए महिला पुलिस चौकी का शुभारंभ किया गया है। चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक प्रियंका मौर्य के साथ दो पुरुष हेड कांस्टेबल रामप्रकाश यादव व प्रभुनाथ यादव, दो महिला कांस्टेबल पूजा यादव व प्रियंका द्विवेदी, दो पुरुष कांस्टेबल सुधीर कुमार व प्रदीप कुमार सरोज को यहां तैनात किया गया है। इस पुलिस चौकी पर निचलौल सर्किल क्षेत्र के ठूठीबारी, कोठीभार, सोहगीबरवा, चौक समेत पांच थानों और नौतनवां सर्किल क्षेत्र के सोनौली, नौतनवा, परसामलिक व बरगदवा थाना क्षेत्र की पीड़ित महिलाओं की फरियाद सुनी जाएगी। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार इंस्पेक्टर निर्भय कुमार सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें