फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्क पर रही पुलिस की नजर

विज्ञापन
लोगों से पूछताछ करते पुलिसकर्मी। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
मॉस्क पर रही पुलिस की नजर, बिना मॉस्क वालों को चेतावनी
विज्ञापन

महराजगंज। शासन द्वारा मॉस्क या गमछे का प्रयोग अनिवार्य कर देने के उपरांत पुलिस कर्मियों ने गांव से लेकर शहर तक छूट अवधि में आने-जाने वाले लोगों के मास्क पर नजर रखी। जो मास्क या गमछे आदि का प्रयोग करता मिला उन्हें तो जाने दिया गया, मगर बिना इन सामानों के घूमने वाले लोगों की पुलिस ने गहनता पूर्वक जांच की तथा चेतावनी देते हुए न सुधरने पर कठोर कार्रवाई किए जाने की भी बात कही।
प्रधानमंत्री द्वारा दूसरे चरण में लॉकडाउन को तीन मई तक बढ़ा दिया गया है। यह भी कहा गया है, कि जहां पर पॉजिटिव केस हैं, वहां पर अत्यधिक छूट नहीं होगी, जबकि जहां पर केस नहीं हैं, वहां पर 20 अप्रैल के बाद सशर्त छूट प्रदान की जाएगी। दूसरे चरण के लॉकडाउन के दूसरे दिन सदर कोतवाल सर्वेश सिंह छूट अवधि में टेढ़वा स्थित सब्जी मंडी के मुख्य द्वार पर मौजूद रहते हुए वहां बिना मास्क व बेवजह आने-जाने वाले लोगों पर नजर रखी। पुलिस द्वारा बार-बार अपील की जाती रही कि आठ बजे मंडी बंद होनी है, लिहाजा सभी समय का ध्यान में रखते हुए तथा लॉकडाउन का पालन करते हुए कार्य करें। बिना मॉस्क आने वाले लोगों को रोककर समझाया भी गया। इसी प्रकार नगर चौकी प्रभारी नीरज राय भ्रमणशील रहकर लोगों को समझाते हुए नजर आए। बिना मॉस्क पहने बाइक पर सवार दो लोगों को उन्होंने फरेंदा मार्ग पर रोक समझाया तथा कहा कि निर्देशों के उल्लंघन पर वे कार्रवाई के शिकार हो सकते हैं। प्रभारी निरीक्षक शिवमनोहर यादव ने भी नगर के निचलौल, गोरखपुर मार्ग पर भ्रमणशील रहकर लोगों से मास्क या गमछा पहनने तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील करते नजर आए। जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने बताया कि सभी के लिए मॉस्क पहनना जरूरी है। सभी लॉकडाउन व निर्देशों का पालन करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा
बृहस्पतिवार को भी ग्रामीण क्षेत्र हो या नगरीय क्षेत्र हर जगह छूट अवधि के उपरांत सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आया। सड़क पर सिर्फ एम्बुलेंस वाहन, पुलिस के वाहन व आवश्यक सामानों के आपूर्ति से जुड़े वाहन नजर आए। नगर के सभी प्रमुख मार्गों पर सड़कें सूनसान मिलीं, वहीं ग्रामीण क्षेत्र में सन्नाटा पसरा नजर आया। पुलिस व स्वास्थ्य सेवा से जुड़े लोग जगह-जगह सतर्क नजर आए। सीमावर्ती क्षेत्र में पुलिस व एसएसबी द्वारा भी सघन निगरानी की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें