फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: यातायात नियम तोड़ने वालों पर केस भी दर्ज कर रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
-हादसों की संख्या बढ़ने पर लिया गया फैसला, एडीजी जोन के निर्देश का पालन करने में जुटी पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने और बढ़ते हादसों को देखते हुए अब पुलिस यातायात अपराधी चिह्नित कर कार्रवाई करेगी। सूची में उन लोगों को शामिल किया जाएगा, जो यातायात नियम तोड़ते हैं, और उनकी वजह से हादसे होते हैं। दूसरे, जिनके नियम तोड़ने से दूसरे लोग परेशान होते हैं। ऐसे लोगों को चिह्नित कर उन पर कार्रवाई करने का आदेश एडीजी अखिल कुमार ने दिया है। आदेश का पालन कराने में पुलिस जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक, जाति सूचक, संप्रदाय सूचक, पद सूचक या अन्य आपत्तिजनक शब्द या चित्र कतिपय वाहनों पर मोटर वाहन अधिनियम में प्रतिबंधित हैं। मगर इसका इस्तेमाल होता है, इससे दूसरे लोग आहत होते हैं। अवैध टैक्सी स्टैंड, बस स्टैंड व ऑटो रिक्शा स्टैंड की वजह से जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है। इन सब को जांच कर यातायात अपराधी घोषित करना है। फिर इन पर कार्रवाई भी की जानी है। इसके अलावा उन लोगों को चिह्नित करना है, जिनकी तेज रफ्तार की वजह से हादसे हो रहे हैं। इन हादसों की वजह से लोगों की जान भी जा रही है। अब पुलिस ऐसे मामलों में केस भी दर्ज कर रही है, ताकि जांच कर दोष सिद्ध हो और इन्हें भी यातायात अपराधी घोषित किया जाएगा। हालांकि, सभी पर भारी जुर्माना भी लगेगा और कानून के हिसाब से सजा भी दिलाने के लिए पुलिस कोर्ट में पैरवी करेगी।
विज्ञापन

-
आम लोग भी यातायात पुलिस को दे रहे जानकारी
एडीजी के आदेश पर चलाए जा रहे अभियान में आम लोग भी शिकायत दर्ज करा रहे हैं। इसमें लोग दूसरों की लापरवाही भी बता रहे हैं। इस आधार पर भी पुलिस रिकॉर्ड तैयार कर रही है, ताकि उन्हें यातायात अपराधी घोषित कर सकें। इसमें लोग काली फिल्म, हूटर, अवैध स्टैंड चलाने वालों की शिकायत दर्ज करा रहे हैं।
-
फोटो
आदेश का पालन करने के लिए यातायात पुलिस को निर्देशित कर दिया गया है। बढ़ते यातायात हादसे व नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ऐसे लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई करेगी।
-डॉ. कौस्तुभ, पुलिस अधीक्षक

केस नंबर एक
श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के कतरारी स्थित श्मशान घाट के पास 18 सितंबर को गोरखपुर-महराजगंज मुख्य मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हुई थी। कतरारी निवासी नजरूल इस्लाम (45) श्यामदेउरवां में एक निजी विद्यालय के अध्यापक थे। पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी थी। टक्कर मारने वाले एक बाइक पर सवार दो युवक भी घायल हो गए थे। मामले में मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया था।
-
केस नंबर दो
श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के बड़हरा बरईपार टोला रमगढ़वा निवासी रामसूरत (45) 30 सितंबर की शाम साढ़े छह बजे श्यामदेउरवां चौराहे पर बाइक की चपेट में आने से मौत हो गई थी। वह साइकिल से किसी काम से श्यामदेउरवां टोला टिमटिमवापुर जा रहे थे। बाइक सवार ने लापरवाही पूर्वक बाइक चलाते हुए टक्कर मार दी। घटना में रामसूरत गंभीर रूप से घायल हो गए। गोरखपुर मेडिकल काॅलेज में इलाज के दौरान रामसूरत की मौत हो गई थी। मामले में श्यामदेउरवां पुलिस ने केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

-
केस नंबर तीन
श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के पिपरपाती निवासी अवनीश छह अक्तूबर की देर शाम परिवार के साथ दरवाजे पर बैठकर बातचीत कर रहे थे। दरवाजे पर उनकी बाइक खड़ी थी। तभी अचानक उनके चाचा ने लापरवाही पूर्वक तेज रफ्तार कार चलाते हुए बाइक को रौंद दिया। इसमें भी केस दर्ज हो चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें