फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नेपालगंज में कर्फ्यू और निषेधाज्ञा हटी, तराई क्षेत्र में अलर्ट

विज्ञापन
नेपालगंज में कर्फ्यू और निषेधाज्ञा हटी, तराई क्षेत्र में अलर्ट
विज्ञापन
त्योहार को लेकर नेपाल प्रशासन ने सीमावर्ती तराई क्षेत्र में अलर्ट जारी किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। नेपाल के बांके जिले के नेपालगंज शहर में एक सप्ताह बाद लगा कर्फ्यू पूरी तरह से हटा लिया गया है। शहर में हालात नियंत्रण में हैं। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल नेपालगंज में तैनात है। आगामी त्योहार को लेकर नेपाल प्रशासन ने सीमावर्ती नेपाल के तराई क्षेत्र में अलर्ट जारी किया है।
जिला प्रशासन कार्यालय बांके ने मंगलवार को एक बयान जारी कर बताया कि मंगलवार से लगाया गया कर्फ्यू सुबह चार बजे से पूरी तरह से समाप्त किया गया है। लोगों से शांति बनाने की अपील की। जिलाधिकारी विपिन आचार्य ने बताया कि हालात नियंत्रण में हैं। कर्फ्यू और निषेधाज्ञा आज से पूरी तरह हटा ली गई है। उन्होंने कहा कि स्थिति सामान्य है। प्रशासन ने सभी से अपील की है कि लोग ऐसा कुछ भी न करें, जिससे पूरे समुदाय को ठेस पहुंचे, आम जनता भड़के या किसी व्यक्ति विशेष की गतिविधियों के कारण धार्मिक और सामाजिक सौहार्द बिगड़े। उधर, जनपद में सोनौली व ठूठीबारी सीमा सहित सभी पगडंडियों पर भारतीय सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेपाल प्रशासन सोशल मीडिया पर भी निगरानी रख रहा
नेपालगंज की घटना को लेकर सीमा से सटे नेपाल के नेपालगंज, रुपनदेही, कपिलवस्तु व नवलपरासी जिलों में अलर्ट है। यह सतर्कता दशहरा दीपावली और छठ पर्व को देखते हुए बरती जा रही है। साथ ही भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हैं। नेपाल प्रशासन सोशल मीडिया पर भी निगरानी रख रहा है। हर उस बात की निगरानी की जा रही है, जिससे सामाजिक सौहार्द बिगड़ने न पाए। नेपाल में दशहरा सबसे बड़ा पर्व माना जाता है। नेपालगंज में हुई सांप्रदायिक हिंसा की घटना को लेकर तराई इलाकों में प्रशासन अलर्ट पर है। भारतीय सीमा से सटे रूपनदेही, नवलपरासी व कपिलवस्तु में विशेष सतर्कता की एडवाइजरी जारी की गई है।
रूपनदेही जिलाधिकारी भरत मणि पांडेय ने बताया कि नेपालगंज में घटना के बाद प्रशासन सतर्कता बरत रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें