फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: धर्मात्मा के दोस्तों के मोबाइल रिकाॅर्ड व गतिविधियों पर भी पुलिस की नजर

Thu, 20 Feb 2025 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। निषाद पार्टी के युवा प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश सचिव धर्मात्मा निषाद की मौत मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बुधवार को एसओजी और सर्विलांस टीम ने धर्मात्मा की मां से मिलकर घटना से जुड़ी जानकारी ली।
विज्ञापन

साथ ही सर्विलांस टीम ने घटना के दौरान क्षेत्र में सक्रिय मोबाइल टावरों से जुड़े सभी नंबरों की जांच शुरू कर दी है। घटना की रात इन नंबरों से संपर्क करने वालों और उनकी गतिविधियों पर बारीकी से नजर रखी जा रही है।
जांच टीम ने धर्मात्मा के सभी करीबी दोस्तों और परिचितों से एक-एक करके पूछताछ कर रही है। पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। ताकि घटना के पीछे की सच्चाई सामने आ सके।
विज्ञापन

एसओजी और सर्विलांस की संयुक्त टीम इस मामले की जांच कई एंगल से कर रही है। मृतक धर्मात्मा निषाद की निजी और राजनीतिक जीवन से जुड़े पहलुओं को ध्यान में रखते हुए हर संदिग्ध व्यक्ति पर नजर रखी जा रही है।
उनके फोन रिकॉर्ड, बैंक ट्रांजेक्शन और आपसी संबंधों की भी जांच की जा रही है। इसके अलावा उसके दोस्तों के मोबाइल रिकॉर्ड और उनकी गतिविधियों का भी विश्लेषण किया जा रहा है।
धर्मात्मा निषाद के गांव नरकटहा में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की तीन विशेष टीमें तैनात की गई हैं। ये टीमें अलग-अलग स्थानों पर अपनी जिम्मेदारियां संभाल रही हैं। पहली टीम मृतक के घर के पास तैनात है, जो परिजनों से मिलने आने वाले लोगों पर विशेष नजर रख रही है।
वहीं, दूसरी टीम नरकटहा नहर चौराहे के पास तैनात की गई है जो वहां मौजूद दुकानों और आम लोगों द्वारा घटना को लेकर की जा रही बातचीत पर ध्यान दे रही है। जबकि तीसरी टीम गांव में लगातार गश्त कर रही है। ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके और संदिग्ध गतिविधियों पर नियंत्रण रखा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें