फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अपहृत किशोरी को पुलिस ने खोजा

Sun, 11 Jun 2023 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। नौतनवां थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को पड़ोस गांव के युवक कहीं ले गया था। पुलिस ने शनिवार किशोरी को खोजकर उसके परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी को 31 मई की रात पड़ोस के एक गांव का युवक कहीं ले गया था। किशोरी के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने आरोपी युवक पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर तलाश कर रही थी। शनिवार को किशोरी नौतनवां कस्बे में मिल गई। थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें