फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पुलिस ने 40.612 किलो मादक पदार्थों का किया नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। ऑपरेशन दहन के तहत पुलिस ने सोमवार को नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जनपद के छह थानों से जब्त कुल 40.612 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थों एवं नशीली दवाइयों का नष्ट कराया। नष्ट किए गए इन मादक पदार्थों की अनुमानित बाजार में कीमत 98 लाख 61 हजार 250 रुपये बताई गई है।
विज्ञापन

कार्रवाई में पनियरा, चौक, घुघली, कोठीभार, बरगदवा और ठुठीबारी थानों से संबंधित कुल 21 अभियोगों में न्यायालय के आदेश के अनुसार निस्तारित किए गए अवैध मादक पदार्थों को नष्ट किया गया। नष्ट करने की प्रक्रिया नौतनवा स्थित मेसर्स एवी. बायोमेडिकल वेस्ट सर्विसेज में निर्धारित सुरक्षा एवं पर्यावरणीय मानकों का पालन करते हुए संपन्न कराई गई।
इस दौरान उच्च क्षमता वाले इंसीनरेटर के माध्यम से मादक पदार्थों को पूरी तरह भस्मीभूत किया गया, जिससे पर्यावरण और जनस्वास्थ्य पर किसी प्रकार का प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। कार्रवाई क्षेत्राधिकारी नौतनवा की मौजूदगी और गठित समिति की निगरानी में संपन्न हुई।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने कहा ऑपरेशन दहन का उद्देश्य जनपद को नशा मुक्त बनाने के अभियान को गति देना और अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें