फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण के दौरान नोकझोंक के बाद पहुंची पुलिस

विज्ञापन
न्यू पीएचसी नौतनवां पर लगी भीड़। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
टीकाकरण के दौरान नोकझोंक के बाद पहुंची पुलिस
विज्ञापन

महराजगंज। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौतनवां पर सोमवार सुबह कोरोनारोधी टीका लगवाने अधिक संख्या में लोग पहुंच गए। यहां महज 200 डोज वैक्सीन उपलब्ध थी। जबकि भीड़ इससे कहीं ज्यादा थी। लोग पहले टीका लगवाने के लिए नोकझोंक करने लगे। थोड़ी देर के लिए स्थिति असहज हो गई। पुलिस के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ। इसके बाद लोगों को टीका लगाया गया। जिले में 10130 लोगों को टीका लगाया गया।
राजेश अग्रहरि, सुमित्रा देवी, अंजनी मद्धेशिया, रामसूरत, सुधीर कुमार, गीता, बबिता, संध्या कुमारी, सुमन आदि ने व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि चार दिनों से टीका लगवाने के लिए पीएसची पर आने के बाद भी नहीं लग पा रहा था। इस वजह से कुछ लोगों ने नोकझोंक कर ली। वहीं जिला अस्पताल में भी टीका लगवाने के लिए लंबी कतार लगी रही। उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि वैक्सीन की उपलब्धता के आधार पर टीका लगाया जा रहा है। शत प्रतिशत टीका लगाने का प्रयास जारी है।
विज्ञापन

तीन संक्रमित मिले, चार मरीज हुए स्वस्थ
महराजगंज। जिले में सोमवार को तीन लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि चार मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब तक जिले में कोरोना के 12371 केस मिल चुके हैं। 11 सक्रिय केस हैं। मृतकों की संख्या 136 है।
विज्ञापन

अब तक 12223 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोविड अस्पताल में कोई मरीज भर्ती नहीं है। डिप्टी सीएमओ डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि जिले में संक्रमित केस अब कम मिल रहे हैं। लोगों को सतर्कता बरतने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से गठित टीम अधिक से अधिक लोगों की जांच करने में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें