फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दहेज हत्या के आरोप में देवर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
2 मई को कमरे के अंदर विवाहिता का फंदे से लटकता मिला था शव
विज्ञापन

फरेंदा। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के थापापुर में एक विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में आरोपी देवर को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। मामले में सास व पति को पहले की जेल भेजा जा चुका है।
जानकारी के अनुसार, बृजमनगंज थाना क्षेत्र के बचगंगपुर के थापापुर निवासी कृष्णगोपाल की पत्नी अंशु (24) का दो मई को कमरे में फंदे से लटकता हुआ शव मिला था। सूचना पर पहुंचे मायका पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए हत्या करने की शिकायत की थी। मामले में पुलिस ने सास कमला देवी, पति व देवर कृष्ण मोहन द्विवेदी के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर सास पति को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवर कृष्ण मोहन द्विवेदी घटना के बाद से फरार चल रहा था। उसकी तलाश के लिए पुलिस टीम लगी हुई थी। पुलिस टीम ने 20 मई को शाम सात बजे धानी क्षेत्र के एक चौराहे से कृष्ण मोहन द्विवेदी पुत्र पुरुषोत्तम द्विवेदी को गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज किया गया था। मृतका के देवर को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें