फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में युवक को पिस्टल लेकर दौड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी रंजिश में युवक को पिस्टल लेकर दौड़ाया
विज्ञापन

- पुलिस ने आरोपी सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
निचलौल। थाना क्षेत्र के निचलौल रौतार मार्ग स्थित कोहड़वल गांव के एक पोखरे पर रविवार की शाम करीब छह बजे बाजार करने आए युवक को एक व्यक्ति ने पुरानी रंजिश में पिस्टल लेकर गोली मारने के लिए दौड़ाने लगा।
वहीं युवक की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने आरोपी व्यक्ति को पकड़ असलहा को कब्जे में ले लिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के पास से बरामद पिस्टल को कब्जे में ले लिया। तीन लोगों को मौके से गिरफ्तार कर पूछताछ में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक कोहड़वल गांव के टोला सिसवाडिह निवासी जितेंद्र यादव अपने एक साथी सतीश यादव निवासी रौतार के साथ बाइक से कोहड़वल पोखरे पर लगने वाली बाजार में मछली की खरीदारी करने आए थे। जितेंद्र यादव अभी मछली की खरीदारी कर रहे थे। इसी बीच अचानक कार सवार एक व्यक्ति पहुंचा। अभी जितेंद्र कुछ समझ पाते कि उसने पिस्टल निकाल उनके कान के पास सटा दिया। वही जितेंद्र अपनी जान बचाते हुए आरोपी को धक्का देकर पैदल भागने लगे। उसके बाद भी आरोपी ने हाथों में असलहा लहराते हुए दौड़ाने लगा। कुछ मीटर दूर तक भागने के बाद लोगों ने युवक को बचाते हुए आरोपी व्यक्ति को पकड़ लिया। क्षेत्राधिकारी धीरेंद्र कुमार उपाध्याय ने कहा कि मामलें की जानकारी मिली है। कुछ लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। घटनास्थल पर पहुंच कर भी साक्ष्य जुटाये जा रहे हैं। जो भी आरोपी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें