नौतनवां। रेलवे सुरक्षा बल चौकी नौतनवां 66वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने नौतनवां रेलवे स्टेशन पर जांच अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध दिखे नेपाल के एक किशोर-किशोरी को रेलवे पुलिस ने पूछताछ के बाद चाइल्ड लाइन नौतनवां को सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार, किशोर और किशोरी रेलवे स्टेशन परिसर में संदिग्ध प्रतीत हो रहे थे। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस तथा सशस्त्र सीमा बल की संयुक्त टीम ने मौके पर जाकर दोनों को पूछताछ के लिए बुलाया। उन्होंने बताया कि नेपाल से भारतघूमने आए हैं और यहां ट्रेन देख रहे थे, लेकिन परिजनों को बताकर नहीं आए है।
रेलवे पुलिस ने दोनों के परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया । उसके बाद दोनों को आरपीएफ चौकी नौतनवां पर लाया गया। रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट नकहा जंगल के प्रभारी निरीक्षक प्रियांबु प्रिय ने बताया कि दोनों को चाइल्ड लाइन सब सेंटर नौतनवां को सौंप दिया गया। संवाद