परसा मलिक। क्षेत्र के ग्राम पंचायत भगवानपुर टोला खलंगा में शनिवार को क्रिकेट प्रतियोगिता में जसवल क्रिकेट टीम व खलगां के बीच मैच खेला गया। जसवल की टीम ने 108 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में खलगां टीम 100 रन पर ही सिमट गई, जिससे जसवल क्रिकेट टीम आठ रन से विजेता बनी। इस मौके पर शेरा क्रिकेट क्लब अध्यक्ष संजीव कुमार गहलौत, उपाध्यक्ष शाहिल अंसारी, गिरिजा शंकर पांडेय, आचार्य माधव तिवारी, रोहित मौर्य, बैजनाथ यादव,राजेश कुमार,अजय मोदनवाल, चंचल आदि मौजूद रहे। संवाद