फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: रोहिंग्या की सूचना पर मचा हड़कंप, जांच में मिले ये चौंकाने वाले तथ्य- हो रहा सत्यापन

Sun, 20 Jul 2025 02:24 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज

सार

बीती रात बभनौली सहित अन्य ग्राम पंचायत जहां बाहरी लोगों के किराएदार के रूप में रहने की सूचना थी पुलिस ने पड़ताल की वहीं आज पनियरा कस्बे में जांच प्रभावी है। किराये पर रहने वालों से मूल पता व उससे संबंधित दस्तावेज देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन
जिले में रोहिंग्या की सूचना पर जांच चल रही थी. सत्यापन में अभी तक कोई नहीं मिला ( सांकेतिक फोटो) - फोटो : freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गृह विभाग से प्राप्त निर्देश क्रम में पुलिस किराए पर रह रहे लोगों के सत्यापन में जुटी है। शनिवार की रात्रि पनियरा पुलिस ने बभनौली में रहने वाले बाहरी निवासियों का सत्यापन किया। पनियरा कस्बे में पड़ताल की जा रही है। जांच में कुछ नहीं मिला।  

विज्ञापन


महराजगंज जनपद बिहार सीमा के साथ पड़ोसी मुल्क नेपाल से भी जुड़ा है जहां अक्सर सीमा क्षेत्र में दाखिल होते विदेशी नागरिक पकड़े जाते हैं। पनियरा थानाध्यक्ष निर्भय सिंह के नेतृत्व में पनियरा थाना क्षेत्र में पिछले 20 घंटे से जांच प्रक्रिया विभाग क्षेत्रों में प्रभावी है।

बीती रात बभनौली सहित अन्य ग्राम पंचायत जहां बाहरी लोगों के किराएदार के रूप में रहने की सूचना थी पुलिस ने पड़ताल की वहीं आज पनियरा कस्बे में जांच प्रभावी है। किराये पर रहने वालों से मूल पता व उससे संबंधित दस्तावेज देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन


यह भी पता किया जा रहा कि यहां किराये पर क्यों रहते हैं और क्या कार्य करते हैं। इसकी पुष्टि आसपास के लोगों से की जा रही है।  शनिवार को पुलिस ने बभनौली चौराहे व उसके आसपास में जांच पड़ताल की गई। वहां कोई किरायेदार नहीं मिला

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें