फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बुआ के घर से शुरू हुई प्रेम कहानी...फिर आया ये नया मोड़- प्रेमी संग 4 के खिलाफ केस दर्ज

Wed, 02 Jul 2025 03:39 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज

सार

जानकारी के अनुसार भिटौली थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला युवक श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने बुआ के घर आता जाता रहता था। इस दौरान उसने बुआ के घर के बगल में रहने वाली एक युवती को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। 19 वर्षीया युवती बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। 
विज्ञापन
युवती सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली बीए की छात्रा को उसका प्रेमी बहला-फुसलाकर अपने साथ लेकर फरार हो गया। उसे भगाने में आरोपी युवक के माता-पिता व बुआ का भी हाथ है। युवती के पिता ने इसकी सूचना थाने में दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


 जानकारी के अनुसार भिटौली थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला युवक श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने बुआ के घर आता जाता रहता था। इस दौरान उसने बुआ के घर के बगल में रहने वाली एक युवती को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। 19 वर्षीया युवती बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है।

कालेज आते जाते समय दोनों एक-दूसरे से मिलने जुलने लगे। दोनों चोरी छिपे मोबाइल पर बात करते थे। युवती के पिता के अनुसार 23 जून की रात लगभग एक बजे पुत्री बिना कुछ बताए कहीं चली गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


कुछ देर बाद जानकारी हुई कि बेटी को भिटौली थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर देऊरवा, मंदिर टोला निवासी सूरज पासवान बहला-फुसलाकर लेकर फरार हो गया है। घर के बगल में ही आरोपी युवक के बुआ का घर है। वहीं आने जाने के दौरान वह मेरी बेटी से बातचीत करने लगा। उसे भगाने में आरोपी युवक के माता-पिता और बुआ का भी हाथ है। 

थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी सूरज पासवान, उसकी मां जिलेबी देवी, पिता छोटू, बुआ कमलावती के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें