फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पोल टूटकर गिरा, काम कर रहे मजदूर की मौत

Sun, 14 Apr 2024 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
-काम करने के दौरान सुरक्षा मानकों को नहीं दिया गया ध्यान, मामले में पुलिस को नहीं मिली तहरीर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा। क्षेत्र के कम्हरिया खुर्द में शनिवार की शाम बिजली का पोल टूटकर गिरने से दबकर मजदूर की मौत हो गई। पोल लगाने का काम ठेके पर हो रहा था। लोगों के अनुसार काम कराने के दौरान सुरक्षा मानकों का ख्याल नहीं रखा गया था। दुर्घटना होने के बाद त्वरित अस्पताल पहुंचाने की कोई व्यवस्था नहीं थी। घटना के बाद काम कराने वाले ठेकेदार ने किनारा कस लिया। मजदूर के घरवालों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। अभी इस प्रकरण में कोई तहरीर भी नहीं दी गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, फरेंदा थाना क्षेत्र के कंहरिया खुर्द के समीप हरियाली पेट्रोल पंप के पास बिजली का तार व पोल मजदूर लगा रहे हैं। काम पर चार मजदूर लगे थे। दुर्घटना होने के बाद साथ में काम कर रहे मजदूरों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मजूदरों ने बताया कि कमलेश पोल पर उपर चढ़ा हुआ था। वह तार लगाने के लिए व्यवस्थित कर रहा था। सीमेंट का पोल तार का खिचाव तेज होने पर अचानक बीच से ही टूट गया। गनिमत रहा की पोल टूटकर गिरने के दौरान अन्य मजदूर इसकी चपेट में नहीं आए। ज्योहीं पोल टूटा, नीचे खड़े मजदूर तेजी से जान बचाकर भागे। पोल पर चढे़ कमलेश निचे गिरे तो उनके सिर पर ही पोल का टूटा हिस्सा गिर गया। इससे उनको गंभीर चोट लग गई। बेहोशी की हालत में मजदूरों ने उसे सीएचसी बनकटी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष अंकित सिंह ने बताया कि मामले में विधिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इस प्रकरण में किसी ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

-
मामले के बारे में संबंधित क्षेत्र के अभियंता से जरूरी जानकारी लेने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। नियम के दायरे में आने वाली जरूरी मदद कराई जाएगी।
-वाईपी सिंह, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें