फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पोखरी की हो गई खुदाई, अब मस्टर रोल में हाजिरी लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। विकास खंड पनियारा के ग्राम सभा हरिरामपुर में निजी पोखरी पर मस्टर रोल निकाल कर मजदूरों की हाजिरी लग रही थी, जबकि काम दो माह पूर्व ही हो चुका है। किसान विद्या ने बताया कि मई माह में ट्रैक्टर व जेसीबी से अपने खेत में खुद पैसा लगाकर चार डिस्मिल में पोखरी खुदाई कराई गई। अब ग्राम प्रधान व रोजगार सेवक द्वारा उसी पोखरी पर मजदूरों की आनलाइन हाजिरी लगाई जा रही है। उसे मनरेगा से कार्य दिखा कर भुगतान लेने की कोशिश की जा रही है। उक्त स्थानों पर मजदूर नजर ही नहीं आते हैं। मजे की बात है कि आनलाइन पोर्टल पर दूसरी जगह का फोटो अपलोड कर कार्य दिखाया जा रहा है। किसान विद्या ने बताया कि मैंने मई माह में पोखरी की खुदाई कराई है। एपीओ अवनीश शुक्ला ने बताया कि जांच कर मस्टर रोल जीरो किया जाएगा और ग्राम प्रधान व रोजगार सेवक को नोटिस जारी किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें