फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: साहब.! खराब पड़े हैंडपंपों से कैसे बुझेगी लोगों की प्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
मरम्मत के नाम पर लाखों खर्च, समस्या जस की तस, जिम्मेदार बेफिक्र
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। सदर ब्लाॅक क्षेत्र के गांवों में पंचायत सचिवों व जल निगम की उदासीनता के कारण 50 हैंडपंप खराब हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कागजों में हैंडपंपों की मरम्मत दिखाकर बड़े पैमाने पर सरकारी धन की बंदरबांट हो रही है। इसके बावजूद भी जिले पर बैठे अधिकारी गांव की समस्या पर खामोश हैं। ऐसे में भला खराब हैंडपंपों से गांव के लोगों की प्यास कैसे बुझेगी।
सदर ब्लाक के बागापार, बरगदवा राजा, केवलापुर खुर्द, सिसवनिया, सोनरा, विजयपुर, अरनहवा, बैजनाथपुर, बेलवाकाजी, परासखांड, बड़हरा राजा, लखिमा थरुआ, बड़हरा रानी, सरडीहा, रामपुर बुजुर्ग, नदुआ आदि गांव में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए लगाए गए दर्जनों इंडिया मार्क हैंडपंप खराब पड़े हैं। जो ठीक हैं वह भी प्रदूषित पानी उगल रहे हैं। जिम्मेदारों द्वारा मरम्मत व रख-रखाव का कोई उपाय नहीं किए जाने से लोग नाराज हैं। हरहंगी, रामदेव, बनारसी लाल, गोरख, अनिल, रामा, फुलबदन, सन्नी, रामबचन, रमाशंकर, अंगद चौहान, रामकेश, प्रदीप आदि का कहना है कि देखरेख एवं मरम्मत के अभाव में अधिकांश हैंडपंप खराब हैं। उपजिलाधिकारी सदर दिनेश कुमार मिश्र का कहना है कि लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो, इसका पूरा प्रयास किया जा रहा है। खराब पड़े हैंडपंपों की मरम्मत कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
आंगनबाड़ी केंद्र पर लगे हैंडपंप का हैंडल निकाल ले गए मनबढ़
आंगनबाड़ी केंद्र विशुनपुरवा पर ननिहालों को प्यास बुझाने के लिए इंडिया मार्का हैंडपंप लगवाया गया है। केंद्र पर लगे सरकारी हैंडपंप के हैंडल को मनबढ़ निकाल ले गए हैं। हैंडल न होने से बच्चों को पानी पीने में दिक्कत हो रही है। आंगनबाड़ी सुशीला देवी ने बताया कि हैंडपंप के हैंडल निकाल लेने की सूचना विभाग को दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें