नेपाल भारत मैत्री संघ शाखा के अध्यक्ष श्रीचन्द गुप्ता ने बताया कि न्यू ईयर मनाने के लिए नेपाल में इस समय बड़ी संख्या में पर्यटक आ रहे हैं। अभी से पोखरा, काठमांडू, चितवन में होटल लाज की एडवांस में बुक किए जा रहे हैं। इस बार न्यू ईयर को नेपाल में महोत्सव के रूप में भव्य रूप से मनाया जा रहा है। भगवान बुद्ध की जन्मस्थली लुंबिनी में बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं।
20 लाख भारतीय पर्यटकों के आने का अनुमान
रुपनदेही सिद्धार्थ होटल संघ के अध्यक्ष सीपी श्रेष्ठ ने बताया कि 20 लाख भारतीय पर्यटकों के नेपाल आने का अनुमान है। नए साल में होटल और रेस्टोरेंट में छूट दिया जाएगा। भारतीय व्यंजनों की संख्या अधिक रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि लुंबिनी, चितवन, पोखरा, काठमांडू में ज्यादा संख्या में भारतीय पर्यटक आते हैं।