महराजगंज। पनियारा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह के नेतृत्व में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के नौ वर्ष पूर्ण होने पर घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाया गया। जिसके तहत पनियरा विधायक भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पंडित काशी प्रसाद दीक्षित महाविद्यालय पकड़ी दीक्षित में जाकर जनसंपर्क कर जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। विधायक ने कहा कि हमारी सरकार सबका साथ सबका विकास के तहत काम कर रही है। हर व्यक्ति जो अंतिम पायदान पर खड़ा है। उसको सीधे सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नौ साल बेमिसाल हैं। नौ साल में देश-प्रदेश बदल रहा है। रोज बुलंदियों की नई ऊंचाई छू रहा है। मोदी सरकार के कामों को हम जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। प्रबंध निदेशक अजय कुमार दीक्षित, संरक्षक डाॅ. अजय कुमार पांडेय, परतावल मंडल अध्यक्ष उमेश गुप्ता, कौशल श्रीवास्तव, नंदु दुबे आदि मौजूद रहे। संवाद