फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जमीन कब्जा करने पर मारपीट, चार के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के टेढ़वा गांव में जमीन कब्जा करने को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया। पुलिस ने मामले में एक पक्ष के चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार, घुघली थाना क्षेत्र के बिरैचा निवासी सतीश मिश्र की ग्राम सभा टेढ़वा में जमीन है। जमीन के चारों तरफ चहारदीवारी भी बनी हुई है। बीते 12 जुलाई को टेढ़वा के ही कुछ दबंगों द्वारा चहारदीवारी गिराकर उस पर कब्जा किया जाने लगा। जानकारी होने पर जब सतीश मिश्र वहां पहुंचे तो दबंगों ने उन्हें अपशब्द बोलते हुए मारने पीटने के लिए दौड़ा लिया। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। घुघली थानाध्यक्ष नीरज राय ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी सुरेश यादव, काशी, जितेन्दर, तथा इस्माइल के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें