फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम कुसुम योजना : किसानों को अनुदान पर मिलेगा सोलर पंप

Sun, 18 Aug 2024 03:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सोलर आधारित सिस्टम से किसानों को फसल सिंचाई में ‘पीएम कुसुम योजना’ मील का पत्थर साबित हो रही है। जनपद में सोलर सबमर्सिबल को अनुदान पर किसानों को देने के लिए इस बार 220 का लक्ष्य शासन से मिला है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। पहले आओ पहले पाओ के तहत लाभ दिया जा रहा है।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक वीरेंद्र कुमार ने बताया कि जनपद में प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा व उत्थान महाभियान (पीएम कुसुम) योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए विभिन्न प्रकार के सोलर पंपों के लिए पहले आओ-पहले पाओ व्यवस्था के तहत ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। आवेदन के लिए विभागीय पोर्टल यूपीएग्रीकल्चरडाटयूपीडाटजीओवीडाटइन पर कर सकते हैं। आवेदन लक्ष्य की समाप्ति तक खुला रहेगा।
अब तक की गई कृषकों के 27 बुकिंग के टोकन कन्फर्म कर दिए गए हैं। बुकिंग कन्फर्म होने पर एक ऑनलाइन बैंक चालान जनरेट होगा। नामित नोडल अधिकारी व वरिष्ठ वित्त एवं लेखाधिकारी (प्रसार) बैंक में जमा कर सकते हैं। इच्छुक किसान सोलर पंपों के लक्ष्यों की सीमा तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए चार अलग-अलग सीमा के सबमर्सिबल का दायरा सुनिश्चित किया गया है। जनपद में कुल 220 सबमर्सिबल का आवंटन किसानों को अनुदान पर दिया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोलर पंप का प्रकार व क्षमता
2 एचपी/3एचपी सबमर्सिबल लक्ष्य- 50 पंप
5 एचपी एसी सबमर्सिबल लक्ष्य- 60 पंप
7.5 एचपी एसी सबमर्सिबल लक्ष्य-60 पंप
10 एचपी एसी सबमर्सिबल लक्ष्य- 50 पंप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें