फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: वाहनों से टैक्स लेते हैं पूरा, सुविधाएं अधूरी

Sun, 18 Aug 2024 03:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
सेमरा राजा के पास स्थित टोल प्लाजा।
विज्ञापन
महराजगंज। राष्ट्रीय राजमार्ग 730 पर सेमरा राजा के पास स्थित टोल प्लाजा से रोजाना हजारों वाहनों की आवाजाही होती है। वाहनों से टैक्स तो पूरा वसूला जाता है, लेकिन सुविधाएं न के बराबर हैं।
विज्ञापन

सड़क किनारे गड्ढे हैं तो टोल प्लाजा के एक मार्ग पर विद्युत पोल लगा है। इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इसके बाद भी लोगों की समस्याओं से जिम्मेदारों को कोई सरोकार नहीं है। टोल प्लाजा पर यात्रियों के लिए शौचालय व इमरजेंसी फोन की सुविधा तो दूर दुर्घटना के समय अग्निशमन और एंबुलेंस की सुविधा तक नहीं है।

सितंबर 2021 में राष्ट्रीय राजमार्ग 730 पर सेमरा टोल प्लाजा का शुभारंभ किया गया था। वाहन चालकों से टोल वसूली के साथ ही सुविधाओं के दावे किए गए पर वह दावे आज तक हकीकत में नहीं उतर सके। समय के साथ टोल टैक्स की दरें भी बढ़ी हैं, मगर वाहन चालकों को अव्यवस्थाओं से निजात नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन

यात्रियों की सुविधा के लिए न तो टोल प्लाजा पर शौचालय की सुविधा है और न तो टेलीफोन बूथ है। यहां तक कि प्लाजा पर बने पांच रास्तों में दो अभी भी कच्चा मार्ग ही है। वहीं एक कच्चे मार्ग के पास ही हाईटेंशन विद्युत पोल होने की वजह से उधर से यात्रा बंद है। दो पहिया वाहनों को कच्चे मार्ग से ही गुजरना पड़ता है। बरसात के समय हादसे की आशंका रहती है।
विज्ञापन


टोल प्लाजा के प्रबंधक विकास शुक्ला ने बताया कि लोगों को समस्या न हो, इसका ध्यान रखा जा रहा है।


टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहनों पर लगने वाला शुल्क रुपये में
कार/जीप/वैन- 30/45
एलसीवी- 45/70
बस/ट्रक-100/145

3 एक्सल तक वाहन-105/160

4 से 6 एक्सल- 155/230
एचसीएम/ईएमई-155/230

7 या अधिक एक्सल-190/280
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें