पीएम देउबा ने किया गौतम बुद्ध अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे का लोकार्पण
विज्ञापन
सोनौली (महराजगंज)। नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने सोमवार को भैरहवा में नवनिर्मित गौतम बुद्ध अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे का लोकार्पण किया। इसके साथ ही इस हवाईअड्डे से उड़ानें शुरू हो गई हैं।
गौतम बुद्ध अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के महाप्रबंधक गोविंदा दहल ने बताया कि 22 किलोमीटर लंबा हवाईअड्डा बुद्ध की जन्मस्थली लुंबिनी तक विदेशी पर्यटकों को पहुंच को सुगम बनाएगा। लोकार्पण के बाद सुबह सात बजे सबसे पहले कुवैत की जजीरा एयरलाइंस की फ्लाइट गौतम बुद्ध अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरी। विमान में 68 यात्री सवार थे।