फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सेहत से खिलवाड़...चीन के लहसुन से फिर पटा बाजार

Fri, 21 Mar 2025 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। मोटा मुनाफा के चक्कर में धंधेबाज लोगों की सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैं। भारी मात्रा में चीन का लहसुन तस्कर नेपाल के रास्ते भारत पहुंचा रहे हैं। यहां धंधेबाज देसी में चीन का लहसुन मिलाकर आसानी से बेच दे रहे हैं। इसे सामान्य लोग समझ भी नहीं पाते हैं।
विज्ञापन

यह सेहत के लिए बहुत ही घातक है। बुधवार को कस्टम विभाग ने भारी मात्रा में चीन का लहसुन, सेब और मक्का नष्ट कराया था। सूत्रों के मुताबिक, रोजाना पांच से छह टन चीन के लहसुन की खपत हो रही है। इसमें मिलावट भी शामिल है।
सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा कर्मियों की नजर में तस्कर चढ़ते हैं तो गिरफ्त में आते हैं, ओझल होते ही गंतव्य तक पहुंच जाते हैं। दूसरी ओर बाजार में भारतीय लहसुन का कारोबार चीन के लहसुन की वजह से प्रभावित हो रहा है। सस्ता होने के कारण धंधेबाज चीन का लहसुन खरीद लेते हैं। इसे भारतीय लहसुन में मिलाकर आसानी से बेच देते हैं।
विज्ञापन

बाजार में इस कारोबार को धंधेबाजों ने अपने पूरे नेटवर्क में फंसा दिया है। इस वजह से मिलावट के खेल में ग्राहक धोखा खा रहे हैं और धंधेबाज मोटी कमाई कर रहे हैं। रेट में भी बहुत अंतर है। नेपाल में चीन का लहसुन 35 से 45 रुपये प्रति किलो मिल जाता है। भारतीय बाजार में पहुंचाते ही फुटकर में 80 से 120 रुपये प्रति किलो लहसुन बिक जाता है।
सूत्रों की माने तो धंधेबाज मोटा लाभ लेने के चक्कर में चीन का लहसुन मिलाकर बेच रहे हैं। बहुत ध्यान से देखने में मामला पकड़ में आएगा। धंधेबाज थोक में 50 से 60 रुपये प्रति किलो की दर से चीन का लहसुन भारतीय क्षेत्र में खरीद लेते हैं। इसमें उनके पास पहले से उपलब्ध भारतीय लहसुन मिला देते हैं। सूत्रों की माने तो जिले के कनमिसवा, बहुआर, झुलनीपुर, रेंगहिया, शीतलापुर, लक्ष्मीपुर, ठूठीबारी, रामनगर, बरगदवा सहित अन्य पगडंडी रास्तों से चाइनीज लहसुन की तस्करी के मामलों में इजाफा हुआ है।
लंबे समय तक सेवन करने से लीवर, किडनी हो सकती है खराब : जिला अस्पताल के आयुष अनुभाग के डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि चीन के लहसुन में ऐसे तत्व पाए जाते हैं तो कीडनी, लीवर को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इस वजह से खरीदारी के समय सचेत रहने की जरूरत है।
पौष्टिक होने की उम्मीद में अगर मिलावट वाला चीन के लहसुन का प्रयोग कोई लंबे समय तक करेगा तो सेहत के लिए ठीक नहीं होगा। सीने व पेट में जलन, पेट दर्द का कारण भी बन सकता है। इसके अलावा अन्य समस्याएं हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें