फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: युवा पेज के लिए<bha>--</bha><bha>--</bha>ग्रीष्मकालीन शिविर से खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करेंगे प्रशिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महराजगंज। स्टेडियम में नियुक्त विभिन्न खेलों के प्रशिक्षकों ने ग्रीष्मकालीन शिविर के माध्यम से खिलाड़ियों को प्रेरित करने की योजना बनाई है। फुटबॉल, वाॅलीबॉल व हाॅकी आदि खेलों में अधिक से अधिक खिलाड़ियों को जोड़ने की दिशा में स्कूलों में अब खिलाड़ियों को तलाशा जाएगा तथा उनका पंजीकरण कराया जाएगा।
छत्रपति शाहूजी महाराज स्टेडियम धनेवा में वर्तमान में मुक्केबाजी, कुश्ती, फुटबॉल, वॉलीबॉल व हॉकी का प्रशिक्षण चल रहा है। प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों की संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से मई में ग्रीष्मकालीन शिविर चलाने की योजना बनाई है। सभी प्रशिक्षकों की ओर से पहले जिला मुख्यालय के स्कूलों में संपर्क किया जाएगा एवं उसके बाद खेल में रूचि रखने वाले बालक-बालिकाओं को खेल से जोड़ने का कार्य होगा। ताकि खेलों में निखर कर सामने आएं एवं अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करते हुए राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करें।
विज्ञापन

-
क्या कहते हैं प्रशिक्षक
फुटबॉल के प्रशिक्षक शिवशरण पाठक ने कहा कि ग्रीष्मकालीन शिविर के माध्यम से सुधार की दिशा में पहल की जाएगी। हाॅकी प्रशिक्षक आसिफ इकबाल ने कहा कि हाॅकी के खिलाड़ियों को खेल से जोड़ने की दिशा में स्कूलों में प्रयास होगा। कुश्ती के प्रशिक्षक धर्मेंद्र यादव ने कहा कि खिलाड़ियों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। वॉलीबॉल के प्रशिक्षक अबु फजल ने कहा कि खेल की व्यापकता के लिए स्कूलों में खिलाड़ियों की तलाश करते हुए उन्हें ग्रीष्मकालीन शिविर से जोड़ने का कार्य होगा।
विज्ञापन

-
ग्रीष्मकालीन छुट्टियों में स्कूली खिलाड़ियों को खेल से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित करने का कार्य होगा। इससे वे खेल क्षेत्र में आगे बढ़कर स्वयं, विद्यालय, परिवार व जिले का नाम रोशन करेंगे।
-धर्मेंद्र कुमार, उप क्रीड़ाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें