फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दो बाइकों को टक्कर में छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अड्डा बाजार। गोरखपुर राष्टॅरीय राजमार्ग पर चंडीथान धर्मकाटा के पास शुक्रवार देर रात दो बाइकों की टक्कर हो गई। इस हादसे में दो किशोरी समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों में दयाराम गुप्ता (52), मोहित श्रीवास्तव (51), विजय ( 18) उनकी रिश्तेदार दो किशोरियां और एक किशोर शामिल हैं।
विज्ञापन

बताया गया कि सिद्धार्थनगर जनपद के लोटन निवासी दयाराम गुप्ता और तेतरी बाजार के मोहित श्रीवास्तव एक बाइक से नौतनवां की ओर जा रहे थे। चंडीथान के विजय अपने रिश्तेदार दो किशोरी और एक किशोर को बाइक पर बैठाकर पैसिया बाबू से लौट रहे थे। चंडीथान धर्मकाटा के पास दोनों बाइकों में टक्कर हो गई। हादसे की सूचना पाकर संपतिहा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। विजय और उनके साथ घायल रिश्तेदारों को नौतनवा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि दयाराम और मोहित निजी साधन से इलाज कराने अपने गृह जनपद सिद्धार्थनगर चले गए। संपतिहा चौकी इंचार्ज अरुण कुमार सिंह ने कहा कि घायलों को अस्पताल भेज दिया गया। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें