फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मिनी स्टेडियम में प्रशिक्षक न होने से जूझ रहे खिलाड़ी

Wed, 11 Dec 2024 04:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। ग्रामीण व शहर क्षेत्र के खेल प्रतिभा को निखारने के लिए कस्बे के सेठ आनंदराम जयपुरिया इंटर काॅलेज के बगल में बना मिनी स्टेडियम प्रशिक्षक के बिना बेकार हैं। खिलाड़ी मैदान में पहुंचते हैं, लेकिन खेल का गुर सिखाने वाले की कमी के कारण प्रतिभाएं दबी रह जा रही है। कई खेलो के प्रशिक्षक वर्षो से नहीं है, जिससे खिलाड़ी अभ्यास नही कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

फरेंदा क्षेत्र के खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत दो करोड़ 30 लाख की लागत से 2021 में जयपुरिया इंटर काॅलेज के मैदान में मिनी स्टेडियम का निर्माण कराया था, लेकिन प्रशिक्षकों के अभाव में खिलाड़ियों के अभ्यास में बाधा उत्पन्न हो रही है। स्टेडियम में करीब 100 खिलाड़ियों का पंजीकरण भी हो चुका है। खिलाड़ियों के लिए एथेलेटिक्स, बैडमिंटन, वालीबाॅल, कबड्डी, योगा, कुश्ती, टेबल टेनिस, भारोत्तोलन, क्रिकेट, फुटबाॅल, खो-खो, रस्साकशी, ताइक्वांडो खेल सुविधाएं उपलब्ध है। लेकिन प्रशिक्षक नहीं होने से स्टेडियम बेकार पड़ा हुआ है। अगर प्रशिक्षक उपलब्ध हो जाय तो क्षेत्र के तमाम प्रतिभाएं क्षेत्र का नाम रोशन करेगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें