महराजगंज। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम, धनेवा-धनाई में मंगलवार को सांसद खेल स्पर्धा–2025 का शुभारंभ सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का भी निर्माण करते हैं। सांसद खेल स्पर्धा जैसे आयोजन ग्रामीण एवं शहरी प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का सशक्त मंच प्रदान करते हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि सांसद खेल स्पर्धा युवाओं को स्वस्थ, अनुशासित और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस प्रकार के आयोजन जिले में खेल संस्कृति को मजबूती प्रदान करते हैं।
भाजपा नेता रोहन चौधरी ने कहा कि सांसद खेल स्पर्धा जिले के युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को बढ़ावा देने की दिशा में एक सार्थक पहल साबित हो रही है।
उद्घाटन समारोह में लोकनृत्य, देशभक्ति गीतों पर नृत्य एवं बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के उपरांत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं की औपचारिक शुरुआत की गई।