फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बॉक्सिंग रिंग में अभ्यास कर आगे बढ़ रहे खिलाड़ी

Tue, 23 Apr 2024 06:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। स्टेडियम में बॉक्सिंग का प्रशिक्षक होने के कारण खिलाड़ियों को मुश्किल नहीं होती है। प्रशिक्षक की निगरानी में खिलाड़ी बॉक्सिंग की बारीकियां सीख रहे हैं। बॉक्सिंग की नर्सरी में 25 खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे हैं, जबकि पहले यहां पर केवल नौ खिलाड़ी ही प्रशिक्षण लेने आते थे। रोज दिन में दो बार प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उपक्रीड़ा अधिकारी धर्मेंद्र कुमार की ओर से प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन

स्टेडियम परिसर में बॉक्सिंग रिंग में खिलाड़ी प्रत्येक दिन अभ्यास करते हैं। यहां पर बॉक्सिंग की प्राथमिक बारीकियों के साथ-साथ उनको पंच लगाने व डिफेंस करने का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। खेल स्टेडियम में स्थित बॉक्सिंग रिंग में खिलाड़ी सुबह दो घंटे और शाम को तीन घंटे अभ्यास कर रहे हैं। इसमें 15 से लेकर 25 साल तक के युवा शामिल हैं। सुबह फिजिकल अभ्यास करवाया जाता है, वहीं इसके बाद रिंग में जोर आजमाइश आरंभ हो जाती है। मुख्यालय के आसपास के युवा सीखने के लिए पहुंचते हैं।

बाक्सिंग रिंग में खिलाड़ियों को बचाव आदि बारे में जानकारी दी जाती है। 9 बच्चों से बढ़कर 25 प्रशिक्षुओं तक संख्या पहुंच चुकी है। यहां के खिलाड़ी किसी भी प्रतिस्पर्धा में जा सकें इसके लिए तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-धर्मेंद्र कुमार, उप क्रीडाअधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें