लक्ष्मीपुर। कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बसंतपुर के निकट सोमवार को देर रात एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में चारपहिया वाहन पलट गया। हादसे में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक की मौत हो गई। अन्य को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है।
कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बनारसिया कला से ग्राम पंचायत धोतियाहवा के लिए बरात जा रही थी। चारपहिया वाहन बोलेरो ज्यों ही बसंतपुर गांव के आगे नहर पहुंची, उसी समय एक बाइक सवार ठीक सामने आ गया। उसी को बचाने के चक्कर में वाहन नहर क्रास कर खेत में जा पलटी। हादसे में छह लोग घायल हो गए। इसमें सिद्धार्थनगर सोनौरा निवासी श्रीमौर्या 80, धानी पकड़ियार निवासी श्रीराम मौर्या 65, जंगल गुलरिहा निवासी सुभाष चौबे उर्फ इंद्रपाल गंभीर रूपप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को लक्ष्मीपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। सुबाष चौबे उर्फ इंद्रपाल चौबे की अस्पताल में ही इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि श्रीराम और श्रीमौर्या को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। सीएचसी से डॉ अरुण गुप्ता ने बताया कि एक की अस्पताल पहुंचते ही मौत हो गई। जबकि दो लोगों प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है। संवाद