फरेंदा। वन महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को राजकीय कन्या इंटर काॅलेज में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रधानमंत्री के एक वृक्ष अपने मां को समर्पित करते हुए लोगों को पौधरोपण करने का आह्वान किया गया था। नगर पंचायत अध्यक्ष विजय लक्ष्मी जायसवाल ने पौधरोपण कर पर्यावरण की सुरक्षा के लिए लोगों को जागरूक किया। इंटर काॅलेज परिसर में 25 पेड़ लगाए गए।
नगर अध्यक्ष विजयलक्ष्मी जायसवाल ने कहा कि पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए सभी को पौधरोपण करना होगा, जिससे की वायुमंडल शुद्ध रहे। रेंजर अनुज त्रिपाठी ने कहा कि पौधरोपण के साथ ही उनकी सुरक्षा का ध्यान देना बेहद जरूरी है। वन हमारी अमूल्य धरोहर है, इसकी सुरक्षा सभी की जिम्मेदारी है। पर्यावरण संतुलित रहेगा तभी लोग सुरक्षित रहेंगे। 20 जुलाई से पूरे प्रदेश में 25 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। डिप्टी रेंजर अरूण कुमार सिंह ने छात्राओं को पौधों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान वन दरोगा अनिल सिंह, एजाज अहमद, प्रवेश यादव, आशीष जायसवाल मौजूद रहे।