फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: साइकिलिंग के जूनियर वर्ग में पीयूष और सीनियर में धनंजय बने विजेता

विज्ञापन
कलक्ट्रेट परिसर में साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा।
विज्ञापन
महराजगंज। राष्ट्रीय खेल दिवस पर चल रही तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का रविवार को समापन हो गया। इसमें सांसद खेल प्रतियोगिता का शुरुआती लॉन्चिंग ट्रायल व राष्ट्रीय खेल खेल दिवस पर स्टेडियम व माध्यमिक स्कूलों की प्रतियोगिता शामिल रही। आखिरी दिन साइकिल रेस प्रतियोगिता हुई। अंडर 14 में जहां पियूष और सीनियर वर्ग में धनंजय विजेता बने।
विज्ञापन

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने जिला महिला अस्पताल के सामने हरी झंडी दिखाकर संडे ऑन साइकिल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। अंडर-14 में पियुष प्रथम, अमन द्वितीय और सर्वेश तृतीय रहे। ज्ञानदीप, कृष्णा व दिव्यांशु ने सांत्वना स्थान हासिल किया। सीनियर वर्ग में धनंजय पहले, मोनू दूसरे व अनूप तीसरे स्थान पर रहे। आदिल, कृष्णा व दिव्यांशु ने सांत्वना स्थान हासिल किया।
इस मौके पर डीएम ने कहा कि खेल सिर्फ सेहत ही नहीं बल्कि नेतृत्व, अनुशासन व सामंजस्य विकसित करने का कार्य करते हैं। उचित मार्गदर्शन से खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पदक भी प्राप्त करते हैं।
विज्ञापन

प्रशासन की तरफ से खिलाड़ियों को सहूलियत उपलब्ध कराई जा रही है। एडीएम डाॅ. प्रशांत ने कहा कि हमें किसी न किसी खेल से जुड़कर खुद को फिट रखने का प्रयास जरूर करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें