फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज के खिलाफ मोर्चा खोला

Thu, 18 Feb 2016 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर चौकी इंचार्ज अंजनी राय के खिलाफ व्यापारियों ने मोर्चा खोल दिया। बुधवार को डीएम को ज्ञापन सौंपकर चौकी प्रभारी को हटाने के साथ ही निलंबित करने की मांग की।
विज्ञापन

   जिलाध्यक्ष पशुपतिनाथ गुप्ता ने ज्ञापन में लिखा है कि नगर चौकी इंचार्ज अंजनी राय लम्बे समय से एक ही जगह पर तैनात हैं। आए दिन वाहन चेकिंग के नाम पर नागरिकों को अपमानित करते हैं और और व्यापारियों से जबरन धन वसूली करते हैं। जिससे लोगों में आक्रोश है।

उन्होंने लिखा है कि नगर के मऊपाकड़ निवासी प्रमुख व्यवसायी राजेश मद्धेशिया 14 फरवरी को बाइक से नगर चौकी के पास से गुजर रहे थे। बाइक चेकिंग के नाम पर चौकी इंचार्ज ने उन्हें रोका। भूल वश उनके पास गाड़ी का कागज नहीं था। जिस पर राजेश मद्धेशिया ने कहा कि अभी 10 मिनट में कागज ला देते हैं।
विज्ञापन


लेकिन चौकी इंचार्ज राय ने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए बाइक की चाभी ले ली और गाड़ी को सीज कर दिया। उस समय मौके पर मौजूद सिपाहियों ने राय को ऐसा करने से रोका था, लेकिन वह नहीं माने।

उन्होंने लिखा है कि 15 फरवरी को मुरादाबाद के निवासी जुबैर आलम ट्रक में भूसी लोड करा कर गोरखपुर जा रहे थे। नगर चौकी के निकट अंजनी राय ने उन्हें रोका और ड्राइवर से कागज ले लिया। जुबैर ने जब कागज वापस मांगा तो राय ने उन्हें कोतवाली ला कर पीटना शुरू कर दिया। उन्होंने अंजनी राय के विरुद्ध जितनी भी शिकायतें आयी हैं उसकी जांच कराए जाने की मांग की है। इस दौरान विजय कुमार, धर्मेन्द्र गुप्त, केएम अग्रवाल, रवीन्द्र कुमार, अशोक कुमार चौरसिया के अलावा तमाम व्यापारी मौजूद रहे। हालांकि  पहले से स्थानांतरित चौकी इंचार्ज को शाम को रिलीव कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें