दो नगर पालिका व आठ नगर पंचायतों के लिए एक-एक बूथ का हुआ है निर्धारण
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले के सभी दस निकायों में बनने वाले पिंक बूथ का निर्धारण कर दिया गया है। इन सभी बूथों पर सिर्फ महिला कार्मिक की तैनाती होगी।
जिला प्रशासन की ओर से निकाय चुनाव में भी पहली बार पिंक बूथ बनाए जाने का निर्णय लिया गया है। इसके क्रम में उप जिलाधिकारी व अधिशासी अधिकारी से बूथों के नाम मांगे गए थे। अधिकारियों की ओर से उपलब्ध कराए गए नामों के मुताबिक सभी निकायों में एक-एक बूथों को पिंक बूथ के रूप में स्थापित किए जाने का कार्य होगा।
निकायवार इन्हें बनाया जाएगा पिंक बूथ
नगर पालिका महराजगंज-कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय महराजगंज द्वितीय कक्ष एक
नगर पालिका नौतनवां-राजकीय कन्या इंटर कॉलेज कक्ष संख्या पांच
नगर पंचायत आनंदनगर- राजकीय कन्या इंटर कॉलेज आनंदनगर
नगर पंचायत निचलौलप्राथमिक पाठशाला, निचलौल नगर पंचायत घुघली डीएवी नारंग इंटर कॉलेज घुघली कक्ष संख्या पांच
नगर पंचायत सोनौलीप्राथमिक पाठशाला जुगौली कक्ष संख्या एक
नगर पंचायत पनियरा- प्राथमिक विद्यालय पनियरा खास कक्ष संख्या एक
नगर पंचायत परतावल-प्राथमिक पाठशाला पुराना भवन परतावल कक्ष संख्या एक
नगर पंचायत बृजमनगंजप्राथमिक पाठशाला द्वितीय हाताबेला हरैया
नगर पंचायत चौकदिग्विजयनाथ बालिका इंटर कॉलेज चौक कक्ष संख्या एक
कोट
जिले के सभी 10 निकायों में एक-एक पिंक बूथ का निर्धारण कर दिया गया है। सभी पर सिर्फ महिला कार्मिक की तैनाती होगी।
-डॉ. पंकज कुमार वर्मा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी