फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: शादी का झांसा देकर किया शारीरिक शोषण, गिरफ्तार

Sun, 19 May 2024 03:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

निचलौल। थाना क्षेत्र के गांव में युवक एक किशोरी को झांसे में लेकर महीनों तक शारीरिक शोषण करता रहा। विरोध पर किशोरी को जान से मारने की धमकी देने लगा। मामले में पुलिस किशोरी की मां की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद शनिवार को निचलौल शहर से उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी युवक को न्यायालय में दाखिल करने के बाद जेल भी भेज दिया।

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने अपने ही गांव की रहने वाली एक अनसूचित जाति की किशोरी को शादी की झांसा देकर बीते 16 मार्च को भगा ले गया था। जहां पर आरोपी युवक किशोरी के साथ शारीरिक शोषण करता रहा। शादी करने की बात पर किशोरी को धमकी देने लगा। मामले में किशोरी के मां की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया। वहीं कार्रवाई की सूचना मिलते ही आरोपी युवक नेपाल भाग निकला। तलाश में पुलिस टीम लगी थी। इसी बीच मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर टीम ने आरोपी युवक को निचलौल शहर स्थित गायत्री मंदिर के पास घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने कहा की आरोपी अवनीश कुमार पटेल उर्फ लड्डन कुमार को गिरफ्तार कर न्यायालय में दाखिल की गई। जहां से आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें