फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 15 साल पहले पिता के साथ घुघली कस्बे में आया था मनीष

Sun, 19 May 2024 02:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
घुघली/पुरैना। कस्बे के वार्ड नंबर आठ में किराए के मकान में ओमप्रकाश कुशवाहा का परिवार रहता है। वह करीब 15 साल पहले सिंदुरिया क्षेत्र के बसंतपुर खुर्द गांव से घुघली कस्बे में आए। बेटा मनीष ट्रेन में खाद्य सामग्री बेचता था। ओमप्रकाश ई रिक्शा चलाकर जीविकोपार्जन करते हैं। उनका परिवार किसी तरह से जीवन यापन कर रहा था। अचानक हुई इस घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। इकलौते बेटे की मौत पर पूरा परिवार गमगीन है। घुघली कस्बे के वार्ड नंबर नौ में ओमप्रकाश कुशवाहा के घर घटना की जानकारी के बाद पहुंचे। ओमप्रकाश ने बताया कि रात में किसी लड़के का फोन आया तो बेटे ने कहा कि अभी थोड़ी देर में आता हूं। इसके बाद देर रात तक मनीष घर नहीं पहुंचा तो काफी खोजबीन की गई, लेकिन वह नहीं मिला। सुबह मौत की सूचना मिली है। इकलौते बेटे की हत्या की सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजनों के रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं मृतक की बड़ी बहन व उसकी मां रोते-रोते बेहोश हो जा रही है। पिता ओम प्रकाश ने दोषी के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

घुघली थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह ने बताया कि मामला संगीन है। जल्द ही इसका खुलासा कर दोषियों के पर के कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि अभी तहरीर नहीं मिली है।
काॅल डिटेल खंगालने से खुल सकता है राज
मृतक के मोबाइल फोन से इस प्रकरण में कुछ अहम सुराग मिल सकता है। किसने फोन किया था, मनीष किसके फोन पर रात को घर से गया था। इसके बारे में जानकारी हासिल की जा रही है। चर्चा है कि कुछ दिन पहले ट्रेन में वेंडरों ने झगड़ा किया था। इस दिशा में भी पुलिस जांच करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें