फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अश्लील वीडियो के साथ छात्रा की फोटो वायरल

Fri, 02 Feb 2024 07:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। भिटौली थाना क्षेत्र की एक छात्रा की फोटो अश्लील वीडियो के साथ सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गई। इतना ही नहीं छात्रा के मोबाइल पर अश्लील व धमकी भरा संदेश भी भेजा जा रहा है। लोगों का कहना है कि एक तरफा प्यार में पड़े किसी सिरफिरे ने ऐसा किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

छात्रा की मां ने पुलिस को बताया कि मेरी नाबालिग पुत्री जो क्षेत्र के एक स्कूल में दसवीं में पढ़ती है। नौ सितंबर की रात करीब 11 बजे मेरी पुत्री के मोबाइल पर मैसेज आया, जिसमें गालियां लिखी हुई थीं। कुछ देर बाद स्क्रिन शॉट से मेरे लड़की का फोटो आया जिस पर लिखा था कि यह मेरी गर्लफ्रेंड है। इसी फोटो को एडिट करके बगल में अश्लील वीडियो लगाकर फर्जी फेसबुक आईडी से वायरल कर दिया गया। उसमें कई अश्लील शब्द भी लिखे हुए हैं। थानाध्यक्ष भिटौली पंकज कुमार गुप्ता ने अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज करने की पुष्टि की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें