फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अश्लील हरकत का आरोपी फार्मासिस्ट पहले भी करता रहा दुर्व्यवहार

Sun, 07 May 2023 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
26 नवंबर 2022 को हुआ गांगी बाजार में हुआ था स्थानांतरण, लेकिन रुका लिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। सरकारी अस्पताल में इलाज कराने आई युवती के साथ अश्लील हरकत करने बाद फार्मासिस्ट मुकेश प्रसाद गुप्ता कहां छिपा है, पुलिस यह पता नहीं लगा पा रही है। उधर, छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज होने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग आरोपी फार्मासिस्ट पर कार्रवाई से कतरा रहा है। उसे इंतजार है उसकी गिरफ्तारी का। फार्मासिस्ट की फरारी के बाद उसका कच्चा-चिठ्ठा भी खुलने लगा है। कुछ कर्मियों ने बताया कि लोकलाज की वजह से कोई मुंह नहीं खोलता था। वह अक्सर ऐसी हरकत करता रहता था।
आरोपी फार्मासिस्ट कुशीनगर जिले का रहने वाला है। महराजगंज जिले में तैनाती से पहले वह गाजीपुर में नियुक्त था। एक कर्मचारी ने बताया कि छह माह पहले राजन विश्वकर्मा ने मुकेश गुप्ता के खिलाफ धरना दे चुके हैं।
विज्ञापन

इसके बाद 26 नवंबर 2022 को उसका गांगी बाजार स्थानांतरण कर दिया गया था, लेकिन रसूख के बल पर उसने स्थानांतरण रुकवा लिया था। संबंधित थाने के थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी फार्मासिस्ट का सुराग नहीं मिल पा रहा है। पुलिस तलाश कर रही है। जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

...
कोट
थाने से लिखित में कुछ नहीं आया है। अस्पताल से फोन करके प्रभारी चिकित्साधिकारी ने घटना की जानकारी दी है। गिरफ्तारी के बाद फार्मासिस्ट पर कार्रवाई की जाएगी। जल्दबाजी में कार्रवाई नहीं की जा सकती है। अस्पताल नहीं आने पर उसका वेतन रोक दिया जाएगा।
डॉ. नीना वर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें