फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जेल के क्वारंटीन बैरक में रखा गया राजन तिवारी

Sun, 07 May 2023 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
धनेवा में स्थित जिला कारागार।संवाद
विज्ञापन
हत्या, बलवा समेत आठ मुकदमे हैं दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। पिता की हत्या के बाद अपराध की दुनिया में कदम रखने वाले माफिया राजन तिवारी को गोरखपुर जेल से महराजगंज जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। उसे क्वारंटीन बैरक में रखा गया है। सामान्य बंदी की तरह वह जेल में है। अतिरिक्त सुरक्षा के इंतजाम भी नहीं किए गए हैं।
जेल प्रशासन के अनुसार राजन तिवारी पर हत्या, बलवा समेत आठ मुकदमे दर्ज हैं। नियम के अनुसार उसे जेल में निर्धारित बैरक में रखा गया है। जेल में खूंखार बंदियों को हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा जाएगा। 1.55 करोड़ रुपये की लागत से बैरक का निर्माण शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजन तिवारी को गोरखपुर जेल से प्रशासनिक आधार पर महराजगंज जेल में भेजा गया है। जिला जेल में वर्तमान में कानपुर के विधायक इरफान सालंकी, अंकित गुर्जर सहित 11 बाहरी बंदी रखे गए हैं। कुल 811 बंदी जेल में हैं। जेल अधीक्षक प्रभात सिंह ने बताया कि राजन तिवारी को क्वारंटीन बैरक में रखा गया है। जेल मैनुअल के अनुसार उसपर विशेष नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें