फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में मारपीट, सात पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। थाना क्षेत्र में रुपये के लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पहले पक्ष के अमन कुमार निवासी वार्ड नंबर 15 विकास नगर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 21 अक्तूबर को बाजार के सामने नागेंद्र वर्मा, आकाश वर्मा और किशन वर्मा ने उनके साथ मारपीट की। पीड़ित ने आरोपितों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
वहीं दूसरे पक्ष के नरेंद्र वर्मा निवासी वार्ड नंबर 17 लाजपत नगर ने तहरीर में बताया कि उनके पिता दुकान पर थे। रुपये मांगने के लिए संतोष कुमार के पास जाने पर उसकी पत्नी गीता पांडेय गाली-गलौज करने लगी। इसके बाद संतकुमार पांडेय, भीम पांडेय, पिंटू पांडेय और गीता पांडेय ने मारपीट की। आरोप है कि जान बचाकर भागने पर आरोपितों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर क्रॉस एफआईआर दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने कहा कि दोनों पक्षों के कुल सात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें