फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएफएमएस से होंगे समग्र शिक्षा के भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य परियोजना कार्यालय के वित्त नियंत्रक ने डायट प्राचार्य व बीएसए को भेजा पत्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। समग्र शिक्षा के तहत अब सभी प्रकार के भुगतान पीएफएमएस (पब्लिक फाइनेंसियल मैनजमेंट सिस्टम) के माध्यम से होंगे। इस व्यवस्था के लागू होने से भुगतान प्रक्रिया में तेजी भी आएगी।
विज्ञापन

जिले के डायट व बेसिक शिक्षा विभाग में 7000 से अधिक शिक्षक व कर्मी कार्यरत हैं। अब तक विभाग में कार्यरत कर्मियों के वेतन व मानदेय, अवस्थापना सुविधा तथा अन्य भुगतान संबंधी प्रक्रिया ट्रेजरी के माध्यम से होती थीं। राज्य परियोजना कार्यालय ने अब डायट व बेसिक में सभी प्रकार के भुगतान को पीएफएमएस के माध्यम से किए जाने का निर्देश जारी किया है। बीएसए जगदीश प्रसाद शुक्ल ने बताया कि परियोजना कार्यालय ने सभी के भुगतान को अब पीएफएमएस पोर्टल से जारी किए जाने का निर्देश दिया है। पीएफएमएस पर अनुदेशकों व शिक्षामित्रों का भी पंजीकरण सुनिश्चित कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें