फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: हर ब्लॉक में बनेगा स्थायी हेलीपैड, जमीन की निशानदेही शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा और फरेंदा में जमीन का चिह्नांकन पूरा, अन्य विकास खंडों में जारी
विज्ञापन

महराजगंज। शासन के निर्देश पर जिले के प्रत्येक विकास खंड में स्थायी हेलीपैड का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए जमीन चिह्नांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नौतनवा और फरेंदा में जमीन का चिह्नांकन पूरा हो गया है जबकि अन्य विकास खंडों में चिह्नांकन किया जा रहा है।
चारों तहसीलों के उप जिलाधिकारियों और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के दोनों खंडों के अधिकारियों को शासन स्तर से आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। प्रत्येक हेलीपैड के निर्माण पर लगभग 35 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। शासन ने जिले के सभी ब्लॉकों में समान मानक के अनुसार स्थायी हेलीपैड बनाने का प्रस्ताव स्वीकृत किया है। इसके तहत हेलीपैड के लिए लगभग 0.25 हेक्टेयर भूमि का चयन किया जाएगा। हेलीपैड का निर्माण 50 मीटर × 50 मीटर क्षेत्रफल में किया जाएगा, ताकि बड़े हेलीकॉप्टरों की सुरक्षित लैंडिंग और टेकऑफ संभव हो सके। हेलीपैड को मुख्य सड़क से सटे स्थान पर विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन

हेलीपैड तक पहुंच के लिए साढ़े पांच मीटर चौड़ी सीसी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही हेलीपैड परिसर और आसपास के क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट लगाने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

वर्जन
सभी ब्लॉकों में स्थायी हेलीपैड निर्माण का कार्य शासन स्तर से प्रस्तावित है। नौतनवा और फरेंदा में जमीन का चिह्नांकन पूरा हो चुका है। अन्य विकास खंडों में भूमि चयन की प्रक्रिया जारी है।
-एडीशन सिंह, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें