फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तार को हटाने के लिए किया प्रदर्शन

Sat, 02 Mar 2019 12:57 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
तार को हटाने के लिए किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। पतरेंगवा के ग्रामीणों ने शुक्रवार को विद्युत निगम कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने घनी आबादी के बीच से जा रहे 11 हजार वोल्ट के तार को हटाने की मांग की। 
विज्ञापन


ग्रामीण समीर का कहना था कि घनी आबादी के बीच से 11 हजार वोल्ट की बिजली की तार ले जाई गई है। तार टूटकर गिरने से कई बार आग लग चुकी है। तार हटवाने के लिए अधिकारियों से शिकायत भी की गई लेकिन अब तक कुछ नहीं किया गया। उनका कहना था कि हाईवोल्ट तार घनी आबादी के बीच से जाने से दुर्घटना की आशंका बराबर बनी रहती है। इस दौरान हरेंद्र चौधरी, चंचल, खदेरू, मोहन, सरवन पटेल, राम विहारी, इमामुद्दीन, मन्नू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें