फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आयुर्वेद पद्धति के प्रति लोगों का झुकाव बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिला संयुक्त चिकित्सालय में दसवें आयुर्वेद दिवस का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ विधायक सदर जयमंगल कन्नौजिया ने मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन के साथ किया। इस दौरान विधायक सदर ने पौधरोपण भी किया। सदर विधायक ने आयुर्वेद एवं होम्योपैथी पद्धति पर कहा कि कोरोना काल में होम्योपैथ एवं आयुर्वेद पद्धति के प्रति लोगों का झुकाव बढ़ा। आयुर्वेद चिकित्सा को अपनाते हुए काफी संख्या में लोगों ने इसका लाभ उठाया। जिला होमियोपैथी अधिकारी डॉ. आरके द्विवेदी ने आयुर्वेद और होमियोपैथी चिकित्सा पद्धति की विशेषताओं के विषय में अवगत कराया। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी बीएन कन्नौजिया, डीसी एनआरएलएम मो. जाकिर, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डाॅ. हरिंद्र जयसवाल, डॉ. विपिन चन्द्र, डाॅ. प्रतिभा रानी, डाॅ. इसरार खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें