महराजगंज। बूथ पर सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया जा रहा था। कुछ बूथों पर मतदाताओं का तापमान मापा जा रहा था। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी बूथों पर सैनिटाइजर और मास्क की व्यवस्था होने का दवा किया जा रहा था। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. केपी सिंह ने बताया कि संबंधित क्षेत्र की आशा और आंनगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगी थी। संवाद
-
जिला अस्पताल रहा अलर्ट
जिला अस्पताल में इमरजेंसी में ड्यूटी पर लगे कर्मचारियों को निकाय चुनाव को ध्यान में रखते हुए अलर्ट किया गया था। सीएमएस डॉ. एपी भार्गव ने कहा कि चुनाव को लेकर जरूरी दवा व कर्मचारियों को अलर्ट किया गया था। जिससे किसी भी घटना के समय किसी प्रकार की परेशानी न हो।
छतरी लेकर पहुंचे मतदाता
दोपहर में धूप बढ़ी, लेकिन मतदाताओं का जुनून कम नहीं दिखा। कई बूथों पर महिलाएं धूप से बचने के लिए छतरी लेकर पहुंचीं और मतदान किया।
..
मोबाइल फोन पर रही पुलिस की नजर
मतदान के लिए जाते समय यदि मतदाताओं के पास मोबाइल फोन मिला तो पहले ही रखवा लिया जा रहा था। धनेवा धनेई में एक टेबल के पास कुछ सुरक्षा कर्मी खडे़ होकर मतदाताओं से उनका मोबाइल फोन रखवा रहे थे। मतदान के बाद मोबाइल फोन वापस किया जा रहा था।