फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: घरों और दुकानों में टीवी के सामने डटे रहे लोग

Tue, 04 Jun 2024 06:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। मतगणना के दौरान घरों और दुकानों में लोग टीवी के सामने डटे रहे। हर कोई चुनाव परिणाम जानने के लिए उत्सुक दिखा। खानपान की दुकानों को छोड़कर अन्य दुकानों पर भीड़ नहीं के बराबर दिखी।
विज्ञापन

मतगणना को लेकर जिले की हर विधानसभाओं में लोग तय समय पर आठ बजे के बाद से ही टीवी से चिपके रहे। पल-पल के अपडेट के लिए टीवी छोड़ने की जगह चाय पीने अथवा भोजन करने का कार्य भी टीवी देखते हुए ही पूर्ण की। टीवी देखने के चक्कर में कुछ लोगों ने तो नहाने में भी लेट लतीफी की। अधिकतर पुरुष अपने मित्रों के साथ उनके घर टीवी देखने का लुत्फ चाय नाश्ते के साथ लिया, जिसमें राजनीतिक चर्चा भी समय-समय पर करते रहे।
चर्चा जनपद से हटकर कभी अयोध्या पहुंच जाती तो कभी पश्चिम बंगाल। लोग अपने अनुमान से यह भी बताते रहे कि किस पार्टी कि कितनी सीटें आएंगी। शाम को इस बात के साथ टीवी देखने से फुर्सत में हुए कि देखिए सरकार कौन बनाता है। चौक चौराहों की दुकानों पर भी लोग किसी कार्य से जाते दिखे तो टीवी देखने में समय खपाते दिखे। मंत्रियों की क्या स्थिति रही चुनाव में चाय पान की दुकानों पर टीवी देखने वाले इसपर भी चर्चा करने से पीछे नहीं रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें