फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सोनौली पुलिस चौकी के बाहर निकला विशाल अजगर

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली। भारत-नेपाल सीमा के सोनौली बॉर्डर स्थित नो मेंस लैंड में सोमवार दोपहर पुलिस चौकी के बाहर अचानक विशाल अजगर दिखाई देने से अफरा-तफरी मच गई। अजगर को देखते ही आसपास मौजूद लोग सहम गए। कुछ देर तक सीमा क्षेत्र में हलचल बनी रही। इस बीच स्थानीय लोगों ने सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए अजगर को पकड़ लिया।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर सोनौली पुलिस चौकी के बाहर नो मेंस लैंड की तरफ अजगर दिखाई दिया। अजगर को लेकर कुछ देर तक दहशत का माहौल रहा। हालांकि, स्थानीय लोगों ने हिम्मत जुटाकर उसे सुरक्षित पकड़ लिया। अजगर के पकड़े जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। गनीमत रही कि इस दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। सूचना पाकर पहुंची वन विभाग की टीम ने उसे सुरक्षित वन में छोड़ दिया।
इस संबंध में कोतवाल सोनौली विशाल शुक्ला ने बताया कि अजगर को स्थानीय लोगों की मदद से पकड़ लिया गया। वन विभाग की टीम ने उसे सुरिक्षत वन में छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें