वनटांगियां लोगों ने किया डीएम दफ्तर पर विरोध प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। वनग्राम बलुवहियां नर्सरी के ग्रामीणों ने शनिवार को डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मुख्यमंत्री आवास के नाम पर कुछ लोगों पर धनउगाही करने का आरोप लगाया है।
वनटांगियां वासियों का कहा था कि शासन की ओर से मुख्यमंत्री आवास निर्माण के लिए लाभार्थियों के बैंक खाते में रकम भेजी गई है। आरोप लगाया कि ब्लॉक स्तरीय अधिकारी एवं बैंकों की मिलीभगत से रकम का बंदरबाट कर लिया गया है। लाभार्थियों को गुमराह कर रकम की मांग की जा रही है। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि कुछ लाभार्थियों से दो दो हजार रुपये की वसूली हुई है। सुक्खू ने आरोपों जांच कराकर दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने मुख्यमंत्री आवास योजना के चयन में भी गड़बड़ी किए जाने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की। इस अवसर पर सुभावती, कुवेर, मैना, हरींद्र शंकर, राजकुमार, असगर, सुरेश, जंगबहादुर, रमापति, रामप्रीत, रामदवन, धनौटा, संगीता, प्रेमचंद्र सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।