कानापार के धानी बाजार में पानी लेकर जाते बच्चे व युवा।संवाद
महराजगंज। कहने के लिए धानी बाजार में जल मिशन के तहत हर घर में पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था है, लेकिन पाइप लाइन का कार्य पूरा न होने से लोगों को गर्मी में पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। अर्जुन अग्रहरि, अशोक कुमार अग्रहरि, हरीराम, सुरेश अग्रहरि, दीपक कुमार, सुनील कुमार आदि ने खंड विकास अधिकारी को पत्र भेजकर समस्या के समाधान की मांग की है। जल निगम धानी के अवर अभियंता अभिषेक वर्मा ने बताया कि पाइप लाइन को जल्द ठीक करा दिया जाएगा। संवाद